फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed in accident, five injured including innocent

सड़क हादसे में महिला की मौत, मासूम समेत पांच घायल

Mon, 06 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in accident, five injured including innocent
शाहगंज/सिकरारा। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई जबकि उसका देवर और मासूम बेटी घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के निकट भोर में बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ते 15 फीट गहरी खाई में पलट गया। चालक और खलासी दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के कानामऊ गांव निवासी रामधनी की पत्नी सुशीला 28 सोमवार की सुबह 11 बजे अपने देवर सियाराम व दो वर्षीय पुत्री के साथ बाइक पर सवार होकर शाहगंज दवा लेने आ रही थी। क्षेत्र के निजमापुर गांव के समीप सड़क पर बने गड्डे में बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक सुशीला के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री व देवर को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया । घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

सिकरारा: जौनपुर- प्रयागराज हाईवे पर बरगुदर पुल के पास सोमवार को भोर में चालक को झपकी आने गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित हो कर तार की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट गहरी खाई में पलट गया। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया जब कि चालक और खलासी मामूली रूप से घायल हो गए। बेला(रींवा) से गिट्टी लादकर ट्रक जौनपर जा रहा था। ट्रक पलटते ही तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से चालक रींवा निवासी धर्मेंद्र 25 और खलासी जय प्रकाश साहू 21 को दरवाजा तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पीएचसी पर इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed