फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed and five people injured including mother and son due to lightning in jaunpur

जौनपुरः बिजली गिरने से महिला की मौत, चपेट में आने से मां-बेटे समेत पांच झुलसे

Mon, 13 Sep 2021 08:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Sep 2021 08:05 PM IST
सार

जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर(कवलापुर) गांव में सोमवार दोपहर बाद शीला देवी के निर्माणाधीन मकान में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का भराव डाला जा रहा था। इसी समय तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरी। 

विज्ञापन
Woman killed and five people injured including mother and son due to lightning in jaunpur
जौनपुरः घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के हरसिंहपुर (कवलापुर) गांव में सोमवार को तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि मां और पुत्र सहित पांच लोग झुलस गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर(कवलापुर) गांव में सोमवार दोपहर बाद शीला देवी के निर्माणाधीन मकान में ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी का भराव डाला जा रहा था। इसी समय तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरी। चपेट में आने से मौके पर मौजूद सुनीता देवी (38), स्वर्गीय इंद्रजीत की पत्नी शीला देवी (35), सूरज (15), अनुज (10), राजनाथ (50) और ट्रैक्टर चालक भटवार गांव निवासी बृजेश मिश्रा (35) गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने आनन-फानन सभी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंचे कानूनगो व लेखपाल ने पीड़ित परिवार को शासन द्वारा आर्थिक सहायता दिलवाने का भरोसा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

दुकान में लटका मिला युवक का शव

बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में सोमवार को एक युवक की दुकान में अबुझ हाल में फांसी पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।  

भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के लहरूआ गांव निवासी संतोष सरोज (26) छह माह से सरसरा गांव में एक किराए का कमरा लेकर दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि इसी गांव में उसकी शादी होने वाली थी।  जहां से उसे रोजाना खाना आता है। लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह दैनिक क्रिया के बाद कमरे में जाकर अंदर से शटर बंद कर लिया।

करीब 11 बजे के खाना देने के लिए एक युवक पहुंचा और आवाज लगाई। लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला तो उसने शटर उठाकर देखा तो हैरान रह गया। पंखे के लिए लगाई गई लकड़ी में रस्सी के सहारे सरोज का शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक के पिता अमर नाथ सरोज घटना को लेकर हैरान हैं। उन्होंने कहा घर पर सबकुछ ठीकठाक था। समझ में नहीं आ कि रहा ऐसा कैसे हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम सरीक गौतम गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed