{"_id":"6a9f0591167b8e2f100dd184","slug":"woman-killed-after-being-hit-on-the-head-with-a-brick-over-a-dispute-about-fixing-the-door-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-162460-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दरवाजा ठीक कराने के विवाद में ईंट से सिर पर हमला कर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दरवाजा ठीक कराने के विवाद में ईंट से सिर पर हमला कर महिला की हत्या
विज्ञापन
हत्या-मृतका गुड़िया की फाइल फोटो। परिजन
खुटहन (जौनपुर)। पनौली गांव में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में गुड़िया (46) की ईंट से सिर पर वार करके बढ़ई मिस्त्री ने हत्या कर दी। स्कूल से घर लौटी बेटियों ने मां का शव कमरे में तख्त पर पड़ा देखा तो शोर मचाया। थानाध्यक्ष खुटहन विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी ने महिला के सिर के पिछले हिस्से पर ईंट से वार किया था।
घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में निर्माणाधीन मकान में लगे दरवाजा ठीक कराने के लिए गांव के बढ़ई से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी बढ़ई लालमनि विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश कर रही है। परिजनों ने हत्या के बाद महिला के गहने गायब होने का आरोप लगाया है। मृतका के देवर सत्तार अहमद ने बताया कि पैतृक घर से करीब 500 मीटर दूर गुड़िया का मकान बनवा रही थी। सोमवार को गुड़िया दरवाजा ठीक कराने के लिए गांव के ही बढ़ई लालमनि विश्वकर्मा को बुलाने की बात कहकर निर्माणाधीन मकान पर गई थी। दोपहर करीब दो बजे उनकी बेटियां सवा (18) और सानिया (16) स्कूल से घर लौटीं तो मां नहीं मिली। दोनों निर्माणाधीन मकान पर पहुंची तो कमरे में तख्त पर मां का शव पड़ा था। सिर से खून बह रहा था। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुटहन विक्रम लक्ष्मण सिंह, शाहगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह, सरपतहा प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय, खेतासराय प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।