फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman injured in road accident

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत

Sun, 13 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in road accident
बरसठी। थाना क्षेत्र के रायपुर दुर्गा देवी गांव के पास शुक्रवार को कार की चपेट में आने से जख्मी बाइक सवार महिला की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जरौटा गांव निवासी देवराजी देवी (55) शुक्रवार को अपने नाती संजय पटेल के साथ बाइक से दवा लेने मड़ियाहूं जा रही थी। रायपुर दुर्गा देवी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार की चपेट में आने से बाइक सवार देवराजी देवी और संजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी बरसठी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान देवराजी की मौत हो गई। मृतका के पुत्र भैयालाल की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed