फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman in road accidents , including two deaths

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Fri, 22 May 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Fri, 22 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Woman in road accidents , including two deaths
अलग अलग हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सुजानगंज थाना क्षेत्र के बौरई गांव निवासी अखिलेश निषाद (25) पुत्र रामखदेरन सतहरिया स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

 गुरुवार को वह काम पर से घर जा रहा था। बाइक से सुजानगंज-बदलापुर मार्ग पर स्थित सरोज विद्याशंकर इंटर कालेज के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया।

 आसपास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों के राने-बिलखने से वहां का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


 उधर मछलीशहर कस्बे में बुधवार की रात वैवाहिक समारोह से लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई।
मछलीशहर क्षेत्र के कोठारी गांव निवासी इंद्रजीत अपनी पत्नी मंतोरा के साथ किसी शादी समारोह में गए थे।

 वह रात में बाइक से घर लौट रहे थे। मछलीशहर कस्बे में असंतुलित होकर गिर पड़े। महिला का सिर फट गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पहुंचे घर वाले के रोने से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed