फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman gave her life by jumping in Gomti river

गोमती नदी में कूदकर महिला ने दी जान

Thu, 21 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman gave her life by jumping in Gomti river
जौनपुर। शाही पुल से मंगलवार की देर रात एक महिला ने गोमती नदी में कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

शाही पुल से देर रात 38 वर्षीय महिला के कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला डूबते हुए गोपीघाट के समीप पहुंच गई, जो कभी पानी के ऊपर आ रही थी तो कभी पानी के नीचे जा रही थी, जिसे बचाने हेतु चौकी प्रभारी राज कालेज शैलेन्द्र पाण्डेय ने गोपीघाट पर सो रहे कुछ लोगों की मदद से कोशिश की,लेकिन जब तक महिला को नदी के बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके शव को पानी के बाहर निकालकर उसकी पहचान की कोशिश में पुलिस रात भर जुटी रही। वहीं, सुबह महिला की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के बारदुअरिया निवासी मजहबीन के रूप में हुई। शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह के मुताबिक मृत मजहबीन का मानसिक रुप से ठीक नहीं था, जिसके कारण संभवत उसने ऐसा किया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed