फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies in Abuja Hall, body found hanging from noose

अबूझ हाल में महिला की मौत, फंदे से लटकता मिला शव

Tue, 18 Feb 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in Abuja Hall, body found hanging from noose
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कदहरा गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सोमवार को सुबह उसका शव मकान की दूसरी मंजिल पर बिना दरवाजे वाले कमरे में फांसी फांसी लगाकर जान दे दी। मकान के दूसरी मंजिल पर बिना दरवाजे वाले कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कदहरा गांव निवासी अनिल खैरवाह की दूसरी शादी मंजू देवी (36) के साथ चार साल पहले हुई थी। मंजू का मायका दुद्धी सोनभद्र में है। अनिल की पहली पत्नी सुनीता की भी छह साल पहले संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। जबकि मंजू को कोई संतान नहीं थी। अनिल अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में रहता है। मंजू यहां अपनी सास हीरामन देवी के साथ रहती थी। हीरामन के मुताबिक बहू रात में खाना खाने के बाद उनके कमरे में ही दूसरी चारपाई पर सोई थी। वह रात में किसी समय दूसरी मंजिल पर चली गई। सुबह वह कमरे में नहीं दिखी तो वह दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो बिना दरवाजे वाले कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मायके वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed