फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies due to current situation

करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Thu, 14 May 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to current situation
जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव में गुरुवार की सुबह पोल से टूट कर गिरे विद्युत प्रवाहित 440 वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से अनीता देवी 40 की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामचंद्र यादव की पत्नी अनीता देवी खेत में गई थी। खेत से सब्जी तोड़कर वह जैसे ही घर लौटने के लिए तैयार हुई तभी खेत के ऊपर से गुजरे बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बिजली की सप्लाई बंद कराकर परिजनों ने अनीती को तार से अलग किया तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी लेकिन किसी ने नही सुना। एसडीओ मैनेजर प्रसाद का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द ही जर्जर तार को बदला जाएगा।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
मछलीशहर कस्बे के चुंगी चौराहे के समीप गुरुवार को सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के सैलखा निवासी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव (60) नगर के कृपाशंकर मोहल्ले में रहकर कागज का प्लेट बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। गुरुवार को सुबह वह अपने घर से कही जाने के लिए साइकिल से निकले थे। वह चुंगी चैराहे पर पहुचे थे तभी अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए । हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। अगल बगल के लोगो ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।वहां पर मौजूद लोगों के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हो गए ।पुलिस ने पंचनामा करके शव परिजनों को सौप दिया। परिजन शव को लेकर अपने घर प्रतापगढ़ चले गये।उधर घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed