फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies due to being stuck in flour mill lease

आटा चक्की के पट्टे में फंसने से महिला की मौत

Sat, 21 Dec 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to being stuck in flour mill lease
आटा चक्की के पट्टे में फंसने से महिला की मौत
विज्ञापन

- गौराबादशाहपुर के निशान गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मापुर। सास की तेरहवीं के लिए आटा पीस रही महिला की चक्की के पट्टे में फंसने से मौत हो गई। घटना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निशान गांव की है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

निशान गांव निवासी राजेंद्र गौतम की मां का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। दो दिन बाद तेरहवीं थी। राजेंद्र की पत्नी चिंता देवी (48) घर में ही चक्की पर आटा पीस रही थी। अचानक पट्टे में साड़ी फंसने से वह चक्की की चपेट में आ गई। घरवालों ने तत्काल चक्की बंद कर महिला को सीएचसी मुफ्तीगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। चंद दिनों के अंतराल में ही दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया है। चिंता देवी के पांच पुत्र और एक पुत्री है। तीन पुत्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed