{"_id":"664e3eaedb2375bba902f803","slug":"woman-died-during-treatment-problem-of-stones-family-members-created-ruckus-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, पथरी की थी समस्या; परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, पथरी की थी समस्या; परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 23 May 2024 12:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 12:21 AM IST
सार
Jaunpur News: विवाहिता की मौत के बाद परिजन बिलख कर रोने लगे। उन लोगों ने इलाज कर रहे चिकित्सक से पहले बहस किया। फिर धीरे-धीरे मामला उग्र हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर के पुरानी बाजार क्षेत्र के दूबे हड्डी गली स्थित एक निजी नर्सिंग होम में बुधवार की देर रात इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जनपद आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र मीर अहमद पुर गांव निवासी साधना (35) पत्नी लक्ष्मी कन्नौजिया बुधवार की दोपहर अपने पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में आई थी। मृतका के भांजे विनोद का आरोप है कि देर शाम साधना को ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए।
विज्ञापन
ऑपरेशन के लिए इंजेक्शन लगाने के बाद साधना की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। साधना को एक पुत्र सुमित (15) और एक पुत्री नंदनी (12) है। मृतका का पति लक्ष्मी बाहर रहकर रोजी रोजगार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
वहीं, इलाज करने वाले डॉक्टर जेपी दूबे का कहना है कि उनके ऊपर लगाया जा रहा आरोप निराधार है। महिला की जांच की जा रही थी, उसी दौरान उसने दम तोड़ दिया था। वहीं, प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।