{"_id":"66f7af614252cf01cb0ceaf0","slug":"woman-died-and-son-injured-due-to-lightning-in-jaunpur-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से सो रही महिला की मौत, बेटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से सो रही महिला की मौत, बेटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
Sat, 28 Sep 2024 01:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:27 PM IST
सार
जौनपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसका पुत्र घायल हो गया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए थाने पर लाया गया और घायल पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
सवसा गांव के अशोक सरोज की पत्नी गीता सरोज (42) कच्ची दीवार से बने छप्पर के घर में सो रही थी। वहीं बगल में उसका बेटा भी दूसरी चारपाई पर सो रहा था। इस दौरान गरज- चमक के साथ हो रही बारिश के बीच गीता देवी के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी और मौके पर ही गीता की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं पास में मौजूद चारपाई पर सो रहा बेटा लवकुश (20) बुरी तरह झुलस गया। बिजली की गिरने की आवाज सुनकर बगल के छप्पर में सो रही गीता देवी की पुत्री अंतिमा (18) जब मौके पर पहुंची तो मां और भाई को देखकर हैरान रह गई। उसकी चीख- पुकार सुनकर चाचा शिवकुमार मौके पर पहुंचे और आनन-फानन एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां गीता को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बेटे का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर राजस्व टीम व थानाध्यक्ष ओपी पांडेय टीम के साथ पहुंचे और कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान पति लवकुश सिंह ने हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
गरीब परिवार का उजड़ गया आशियाना
सवंसा गांव के सरोज बस्ती निवासी अशोक सरोज के मड़हे पर बरसात कहर बन कर टूट पड़ा आकाशीय बिजली मड़हे पर गिरने से पत्नी की जान चली गई तो बेटा जिंदगी और मौत की जंग अस्पताल में लड़ रहा। परिवार की आर्थिक तंगी गरीबी के चलते अशोक अपने दोनों बड़े बेटे आशीष (24) व राहुल (22) के साथ रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली कमाने गए थे। परिवार में गीता व लवकुश के साथ रह रही बेटी अंतिमा (18) घटना से हतप्रभ है।