फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman cheated of Rs 7 lakh in the name of investment in land

Jaunpur News: जमीन में निवेश के नाम पर महिला से 7 लाख की ठगी

Sun, 01 Dec 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 7 lakh in the name of investment in land
जमीन में पैसा निवेश करने और उसके एवज में चार पहिया वाहन मिलने के लालच में महिला ने सात लाख रुपये गंवा दिए। पैसे देने के बाद न तो जमीन मिली और ना ही चार पहिया वाहन। लल्लापुर निवासी पीड़िता की शिकायत पर जफराबाद थाने में सात साल बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के लल्लापुर गांव निवासी अंजलि तिवारी पत्नी कमलेश तिवारी ने शुक्रवार को जफराबाद थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उसके एक दूर के रिश्तेदार रविकांत मिश्रा उर्फ विपुल जो कि वाराणसी जिले के सिंधोरा क्षेत्र के दीनदासनगर गांव का निवासी है और जमीन का कारोबार करता है। उसने बनारस में एक जमीन के निवेश को लेकर अंजलि से बातचीत की और 10 अगस्त 2017 को तीन लाख रुपये जमीन में निवेश कराने के नाम पर ले लिया। कुछ दिनों बाद उसी जमीन में चार लाख और निवेश कराए। लालच दिया कि इस बार चार पहिया वाहन भी मिलेगा। रविकांत ने अंजलि को झांसे में लेकर कुल दो किस्तों में सात लाख रुपये हड़प लिए। महिला को ठगी का अहसास तब हुआ, जब पैसे ट्रांसफर करने के बाद भी महिला को न तो चार पहिया वाहन मिला ना ही जमीन। वर्षों तक महिला अपने पैसे और गाड़ी के लिए आरोपी से संपर्क करती रही। जब अंजलि को पैसे डूब जाने का खतरा समझ में आया तो उसने दीवानी कचहरी से लीगल नोटिस भिजवाया। आरोप है कि लीगल नोटिस से खफा आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ अंजलि के घर पहुंचकर गालीगलौज की और धमकी दी। शुक्रवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ जफराबाद थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed