फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman assaulted, SCST case against six

Jaunpur News: महिला से मारपीट, छह के खिलाफ एससीएसटी का मुकदमा

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman assaulted, SCST case against six
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के कानामऊ गांव में छह माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन महिला सहित छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, दलित उत्पीड़न, घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी सीमा पासवान ने न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर पांच मार्च को पड़ोसी दूधनाथ सिंह व उनके पुत्र सुजीत सिंह, विपिन सिंह, पुत्री नीलम, पत्नी प्रेमा देवी व भयहू नीलम एकजुट होकर उसके घर पहुंच गए। पशुओं को खाने के लिए रखी हौदी जबरन हटाने लगे। विरोध करने पर लोग मुझे लाठी डंडा और फावड़ा से मारने लगे। बचाव करने आई बेटी सीमा, संगीता, विनीता व गुड़िया को भी पीटकर कर घायल कर दिया। संगीता को गंभीर चोटें आईं थी। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के बाद मेडिकल कॉलेज अंबेडकर नगर में भर्ती कराया गया था। इस बाबत थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed