फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman assaulted in the trailer, driver caught 10 km away

Jaunpur News: ट्रेलर में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, 10 किमी दूर पकड़ा गया चालक

Thu, 22 Oct 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted in the trailer, driver caught 10 km away
बक्शा। वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रेलर में चालक ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर बाइक सवार लोगों ने दस किलोमीटर दूरी तक पीछा करके धनियामऊ तिराहे पर ट्रेलर को रोक लिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करके मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र की एक महिला सोमवार बेटी का इलाज कराने के लिए नईगंज स्थित एक अस्पताल आई थी। रात करीब आठ बजे घर लौटने के लिए वह कुल्हनामऊ हाईवे तिराहे के पास एक होटल के नजदीक वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रेलर चालक ने उससे पूछा कि कहां जाना है। महिला के बदलापुर जाने की बात कहने पर चालक ने उसे घर छोड़ने का भरोसा दिया और ट्रेलर में बैठा लिया। पुलिस ने बताया कि, रास्ते में चालक ने उससे बातचीत करते हुए भरोसा जीतने की कोशिश की। कुछ दूर आगे एक ढाबे के पास उसने ट्रेलर रोक दिया। चालक ने महिला की बेटी को 500 रुपये देकर कुछ खाने और अपने लिए भी सामान लाने को कहा। बेटी के नीचे उतरते ही चालक ने ट्रेलर का दरवाजा लॉक कर दिया और वाहन लेकर आगे बढ़ गया। मां को ट्रेलर में लेकर चालक को जाते देख बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने मोबाइल फोन से परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और बाइक से ट्रेलर का पीछा करने लगे। उधर, महिला ने भी रास्ते में चालक की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि चालक ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। करीब दस किलोमीटर तक पीछा करने के बाद धनियामऊ तिराहे के पास लोगों ने ओवरटेक कर ट्रेलर रोक लिया। पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद और धनियामऊ चौकी प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज सिद्दीकी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपी को ट्रेलर सहित थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ट्रेलर पर सरिया लदा था। वह वाराणसी से सुल्तानपुर जा रहा था। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर का रहने वाला है आरोपी
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी बृजेश चौहान गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article