{"_id":"662acccfbaffa8ff230d3949","slug":"withheld-salary-of-two-absent-assistant-teachers-and-three-instructors-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-115255-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अनुपस्थित दो सहायक अध्यापकों व तीन अनुदेशकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अनुपस्थित दो सहायक अध्यापकों व तीन अनुदेशकों का रोका वेतन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बृहस्पतिवार को रामपुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र नामांकन, स्कूल रेडीनेस प्रोग्राम एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान दो सहायक अध्यापक व तीन अनुदेशक गैरहाजिर रहे। इनका वेतन रोक दिया गया। तीन अन्य शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।
बीएसए डाॅ.गोरखनाथ पटेल ने कंपोजिट विद्यालय नेवादा का निरीक्षण किया। जहां कार्यरत सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार राय, शांति भूषण व अनुदेशक शिवनारायण दुबे, अजय कुमार एवं शांति देवी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। इनका वेतन रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय ढूंढापुर, भानपुर का निरीक्षण किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम श्रृंगार एवं सहायक अध्यापक रत्नेश कुमार निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। यह कार्रवाई ऑनलाइन प्रेरणा निरीक्षण मॉड्यूल पर अनुपस्थिति दर्ज कर की गई। मध्यान्ह भोजन में छात्रों की संख्या 30 दर्ज की गई। जबकि मौके पर पांच छात्र ही विद्यालय में मिले। छात्रों का विवरण अधिक दर्ज किए जाने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा।
प्राथमिक विद्यालय सकरा का निरीक्षण किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार कार्मिक उपस्थिति पंजिका पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की गई। विद्यालय में बाउंड्री वाल नहीं बनाई गई है। ग्राम प्रधान एवं खंड शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर बाउंड्री वॉल का निर्माण कराने का निर्देश दिया।