फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   With the annual ceremony vase visit

कलश यात्रा के साथ वार्षिक समारोह शुरू

Sat, 21 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
With the annual ceremony vase visit
परमानतपुर स्थित मां शारदा शक्तिपीठ (मैहर देवी) का वार्षिक समारोह शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हो गया। मंदिर से निकली कलश यात्रा भजन कीर्तन करते हुए सद्भावना पुल के रास्ते गोपी घाट पहुंची। जहां से  सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने गोमती का जल कलश में भरा।
विज्ञापन


पुरोहितों ने घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। गोमती नदी से जल भरने के बाद गोपीघाट से कलश यात्रा ओलंदगंज, चहारसू और पालीटेक्निक चौराहा होते हुए मंदिर पहुंची।
विज्ञापन


 यहां जुटे श्रद्धालुओं और में प्रसाद वितरित किया गया। शक्तिपीठ के प्रधान न्यासी महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि स्थापना वार्षिक समारोह अगले 11 दिनों तक चलेगा। रविवार से नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू होगा। महायज्ञ में मानव और राष्ट्र कल्याण के निमित्त आहुतियां डाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शतचंडी महायज्ञ नौ दिनों तक अनवरत चलेगा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का नेतृत्व मुख्य यजमान रविकांत और उनकी पत्नी दीपमाला ने किया। महायज्ञ के दौरान शाम को देवी विग्रह के समक्ष महिला मंडल द्वारा देवी गीत का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में रमाकांत जायसवाल, अभिषेक उपाध्याय, संतोष त्रिपाठी, सुरेंद्र जायसवाल, डा. बिंदु सिंह, आनंद तिवारी, अवनीश पांडेय, प्रमोद शास्त्री, सरदार जसविंदर सिंह, आरती उपाध्याय, प्रमोद यादव, शोभा श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed