फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Now no one goes aimlessly without a hero in the month of the famine...

Jaunpur News: अब जनि कोऊ माखे भटमानी बीर विहीन मही मैं जानी...

Sat, 24 Oct 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now no one goes aimlessly without a hero in the month of the famine...
बदलापुर के कम्मरपुर गांव में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
बदलापुर। अब जनि कोऊ माखे भटमानी, बीर विहीन मही मैं जानी अर्थात अब यह पृथ्वी वीरों से खाली है। कोई भी शिव का धनुष भंजक इस सभा में विद्यमान नहीं है। राजा जनक की यह वाणी सुनते ही लक्ष्मण क्रोधित हो उठे। उनके विरोध करते ही दर्शक दीर्घा में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

उक्त मंचन क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात में मां दुर्गा रामलीला समिति की ओर से मंचित किया गया। राजा जनक की प्रतिज्ञा अनुसार तमाम राजा धनुष तोड़ने सीता स्वयंवर में पहुंचे थे जहां धनुष उठाना तो दूर उसे कोई तिल भी नहीं हटा सका। यह देख ग्लानि से भरे जनक जी ने पृथ्वी को वीरों से खाली समझ लिया।
विज्ञापन

जिसे सुन लक्ष्मण क्रोधित हो उठे और कहा कि रघुकुलमणि राम के सभा में रहते ही जनक ने अनुचित प्रलाप किया है। बाद में प्रभु श्री राम के इशारा करने पर वे शांत हो गए। गुरुजी की आज्ञा पाकर प्रभु राम ने शिव धनुष का खंडन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीला में राजदेव तिवारी, घनश्याम तिवारी, आलोक तिवारी, संदीप, रोहित तिवारी, श्यामसुंदर तिवारी, संदीप तिवारी, सभाजीत प्रजापति आदि की सराहनीय भूमिका रही। रामलीला का कुशल संचालन मल्लू शर्मा व प्रकाश शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed