फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   wife killed by attacking brick and husband tried to commit suicide in jaunpur

पति बना हैवान: ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद भी की खुदकुशी की कोशिश

Tue, 30 Apr 2024 11:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Apr 2024 11:38 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने पत्नी की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं खुद भी फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। 

विज्ञापन
wife killed by attacking brick and husband tried to commit suicide in jaunpur
हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के अगहुआ गांव में एक पति ने विवाद के बाद मट्ठा मथ रही पत्नी पर ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मीरगंज थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव अन्य भाइयों से अलग होकर एक कमरा बनाकर रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी गीता (45) रहती थी। उसके दो बच्चों की मौत पहले ही बीमारी से हो चुकी है। सोमवार की सुबह पांच बजे गीता मट्ठा मथ रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान किसी बात को लेकर राजेंद्र का पत्नी से झगड़ा हो गया। अचानक उसने पास में रखी ईंट से पत्नी पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही गीता को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी पर हमला करने के बाद राजेंद्र फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed