फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife died in road accident

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Fri, 18 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wife died in road accident
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार में डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हुआ है। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के कंथौली गांव निवासी शोभनाथ विश्वकर्मा (50) अपनी पत्नी परमशीला (48) को बाइक पर बैठाकर बृहस्पतिवार को लपरी गांव आए थे। लौटते समय शाहंगंज-जौनपुर मार्ग पर जपटापुर बाजार के पास तेज गति से आ रही डीसीएम ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे मे परमशीला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शोभनाथ गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

---
रास्ते के विवाद में मारपीट
कंरजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गौर गांव में देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष का मड़हा जला दिया गया। शेर अली और निजामुद्दीन के बीच में रास्ता को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विपक्षियों ने शेर अली के मड़हे में आग लगा दी। इससे मड़हे में रखे 70 हजार रुपये नकदी व सामान जल गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज करते हुए छानबीन में जुटी है। एसओ सुधीर आर्य ने बताया कि दोनों पक्ष रिस्तेदार हैं। रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

---
सराख्वाजा थाने का एसपी ने किया निरीक्षण
करंजाकला। एसपी राजकरन नय्यर ने बृहस्पतिवार को सरायख्वाजा थाने का औचक निरीक्षण किया। बैरक, भोजनालय, थाना कार्यालय और परिसर का हाल देखा। वहां साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं के बारे जानकारी ली। सभी मुख्य आरक्षी, आरक्षी, महिला आरक्षियों से उनके कार्यों के बारे में पूछताछ की। सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पैसा गायब होने के सदमे में गई जान
रामपुर। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी सुदामा धरिकार (40) रामपुर बाजार में स्थित ग्राम समाज की भूमि पर दौरी बनाकर व बैंड बाजा बजाकर जीविका चला रहा था। वह 10 दिन पूर्व रामपुर बाजार के कालिका पोखरा पर नहाने गया था। उस समय उसके जेब में रखा आठ हजार रुपया गायब हो गया। इसके बाद से वह सदमे में था। खाना-पीना भी ढंग से नहीं खा रहा था। बृजस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने चंदा लगाकर शव का दाह संस्कार किया। उसे एक पुत्र है, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी पत्नी पहले ही मर चुकी है।

---
खाड़ी देश में रह रहे युवक की मौत
गौराबादशाहपुर। कस्बा निवासी इमरान खान खाड़ी देश में रहता था। बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। पिता एकलाख अहमद की मौत कई वर्षों पहले हो चुकी है। मां की मौत भी दो दिनों पहले हो गया था। इसकी खबर यहां रह रहे भाइयों ने उसे फोन से दिया। मां की मौत की खबर सुनकर उसे सदमा पहुंचा, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। परिवार में दो मौत होने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed