फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Widening of Dobhi-Mehrawa road soon, will cost Rs 32 crore

Jaunpur News: डोभी - मेहरावा मार्ग का चौड़ीकरण जल्द, खर्च होंगे 32 करोड़ रुपये

Sun, 17 Mar 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Widening of Dobhi-Mehrawa road soon, will cost Rs 32 crore
जौनपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री व सदर विधायक ने शनिवार को डोभी-महेरवा मार्ग के चौड़ीकरण की सौगात दी। इसमें कुल 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनपद को इस परियोजना की सौगात आदर्श आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले मिली। राज्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संस्तुति पर शासन ने इस लंबित परियोजना की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि शासन ने पत्र जारी कर इस परियोजना की स्वीकृति दी है। इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के राज्य सड़क निधि के तहत शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि डोभी से पोरयीखुर्द, जमदहा, अब्बोपुर, जैगहा, लखमापुर, मानिकला से मेहरावा तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढि़करण किया जाएगा। इसमें कुल 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सड़क निधि से इस काम को कराने के लिए कुल 6.36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है। यह सड़क 20 किलोमीटर लंबी है। इसके बन जाने से करीब एक लाख की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा हौज से लाइन बाजार नईगंज होते हुए कुल्हनामऊ बाईपास तक कुल 13 किमी मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इसकी भी स्वीकृति शासन ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग का चौड़ीकरण कर इसे फोरलेन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed