फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Whom the CM had given the assurance of security, threatened to kill him

जिसे सीएम ने दिया था सुरक्षा का भरोसा, उसे मिली जान से मारने की धमकी

Wed, 15 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Whom the CM had given the assurance of security, threatened to kill him
जौनपुर। बीते वर्ष 25 सितंबर को लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तलाक पीड़ित महिलाओं से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर की जिस महिला को सुरक्षा का भरोसा दिया था उसे अब जान से मारने की धमकी मिली है। स्थानीय पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायलता पुरानी बाजार निवासी रेशमा 40 अपने दो बच्चों के साथ रहती है। रेशमा के पति सैयद अहमद साहब बाबू ने दूसरी शादी कर लिया और उसे घर से निकाल दिया। वह अपने बच्चों के साथ सरायलता मोहल्ले में पति के नाम के दूसरे प्लाट पर टीनशेड रखकर बच्चो के साथ रहने लगी। अदालत ने भी उसे घर से बेदखल न करने का आदेश दिया है। बावजूद इसके सैयद अहमद ने जिस जमीन पर रेशमा टीनशेड रखकर रह रही है उसे एक मनबढ़ के नाम रजिस्ट्री कर दिया। अब मनबढ़ों ने मकान खाली न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। हाल ही में पुरानी बाजार में हुई दो हत्याओं का हवाले देते हुए उसे वही हस्र करने की धमकी दी गई है। जिससे रेशमा और उसके बच्चे भयभीत हैं। 25 सितंबर को लखनऊ में आयोजित तीन तलाक पीड़ित महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से रेशमा को उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ले जाया गया था। रेशमा ने जब मुख्यमंत्री के सामने अपनी पीड़ा बयां किया तो वह भावुक हो गए और रेशमा को बाकायदा मंच पर बुलाकर उसे सुरक्षा के साथ न्याय का भरोसा दिया था। उस वक्त रेशमा की मुख्यमंत्री के साथ की तस्वीर भी अखबारों में प्रमुखता के साथ छपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed