{"_id":"683ef22e493a3dc55404c809","slug":"who-knows-what-would-have-happened-if-it-would-have-been-a-little-more-late-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: थोड़ी और देर होती तो न जाने क्या हो जाता, यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को कोबरा सांप ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: थोड़ी और देर होती तो न जाने क्या हो जाता, यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को कोबरा सांप ने काटा
Tue, 03 Jun 2025 06:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:32 PM IST
सार
जीवों के रक्षक के तौर पर काम को करने वाले यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को सांप ने उस वक्त डस लिया जब ये उसका रेस्क्यू करने गए थे। हिम्मती हौसला को कोबरा ने काट लिया फिर भी इन्होंने उसे बाहर निकाला लेकिन अचानक तबियत बिगड़ी और इनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
मुरली वाले हौसला को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बारिश का मौसम आ रहा है और सर्प दंश की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं इन दिनों सर्प की रक्षा कर आम जनता को भी इससे बचाने की मुहिम छेड़ने वाला युवा मुरली वाले हौसला की तबियत अचानक बिगड़ी गई। इन्हें रेस्क्यू के दौरान कोबरा सांप ने डंस लिया था। जानकारी के अनुसार इनकी टीम को सूचना मिली कि एक सांप जाल में फंसकर तड़प रहा है।
विज्ञापन
फिर क्या हौसला चल दिए उस पर काबू पाने के लिए। पहले पहुंचे और देखा फिर निकालने का प्रयास किया तभी सांप ने इनको डस लिया। समय सुबह के 9 बजकर 54 मिनट हुए थे। हालांकि इनके पास इंजेक्शन होता है लेकिन इन्होंने कहा कि जब तक चिकित्सक आएगा तब तक अस्पताल पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
अस्पताल जाने के लिए कार में बैठे लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई और अचानक इनकी तबियत बिगड़ गई और इनकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। 35 मिनट का समय लगा और बाइक से इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। टीम के सदस्यों की माने तो इन्होंने सांप के काटने के बाद भी इन्होंने उसे काबू किया और फिर इनका हाल गंभीर हो गया साथ के लोगों ने जहां सांप ने काटा था उसके छह इंच उपर कपड़ा बांधा था।
विज्ञापन
जैसे ही अस्पताल पहुंचे इन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। इनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। चिकित्सक डॉक्टर बीएस उपाध्याय की माने तो जब सांप पकड़ने वाले इसका शिकार होकर गंभीर हो रहे हैं तो आम जनता को सचेत रहना चाहिए। जब भी ऐसी परिस्थिति आए बिना समय गंवाए घायल स्थान के छह इंट उपर बांधकर अस्पताल ले जाना चाहिए और झाड़ फूंक से पूरी तरह से बचना चाहिए।
जीवों से प्रेम को हौसला रखते हैं मुरलीवाले
अक्सर देखा जाता है कि सांप या तो जनता को नुकसान पहुंचा देते हैं या फिर जनता उन्हें नुकसान पहुंचा देती है। युवा समाजसेवी ने प्रकृति के सामंजस्य को बनाए रखने का संकल्प लिया है ये सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें ले जाकर जंगल में छोड़ देते हैं।
जनता को बताते भी हैं कि सांप प्रकृति के लिए कितनो जरूरी हैं। इसके साथ ही सर्प दंश के अंधविश्वास से बचने का भी संदेश देते हैं। इन्होंने पूरी टीम बना रखी है। जब भी इन्हें कोई सूचना देता है कि यहां पर सांप दिखा ये तुरंत अपनी टीम लेकर उसे पकड़ने पहुंच जाते हैं और लोगों को संदेश देते हैं कि इन्हें मारे नहीं।
समर्थक कर रहे प्रार्थना
अस्पताल में सर्पदंश से अपना इलाज करा रहे मुरलीवाले हौसला की तबियत में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन उनके प्रशंसक और समर्थक प्रार्थना कर रहे हैं कि जल्द से जल्द वो ठीक हों और जनता की सेवा के साथ जीवों की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन