फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Where is uncle.. shot in the leg of the bank worker

Jaunpur News: बाइक सवार बदमाशों ने पूछा- चाचा कहां हैं....देखते ही बैंककर्मी को मार दी गोली, मचा हड़ंकप

Sat, 30 Jul 2022 10:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 10:26 AM IST
सार

अमित कुमार श्रीवास्तव (42) एक बैंक में प्राइवेट कर्मचारी हैं। पत्नी वंदना के मुताबिक,  दो बाइक सवार तीन लोग दरवाजे पर पहुंचे। बोले, चाचा कहां हैं, वो कुछ समझ पाती और बताती, तभी अमित कुमार श्रीवास्तव दरवाजे पर दिख गए। बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए।  

विज्ञापन
Where is uncle.. shot in the leg of the bank worker
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर जिले के बंसरोपालपुर गांव में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने बैंककर्मी को गोली मार दी। गोली बैंक कर्मी के पैर में लगी है। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल की पत्नी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने आए बाइक सवार यह पूछ रहे थे कि चाचा कहां, इतने में वह (पति) दिख गए और उन्हें गोली मार दी।

विज्ञापन


बंसगोपालपुर निवासी अमित कुमार श्रीवास्तव (42) एक बैंक में प्राइवेट कर्मचारी हैं। पत्नी वंदना के मुताबिक, सुबह आठ बजे दो बाइक सवार तीन लोग गमछे से चेहरा बांधे पहुंचे। बोले, चाचा कहां हैं, वो कुछ समझ पाती और बताती, तभी अमित कुमार श्रीवास्तव दरवाजे पर दिख गए। इतने में बाइक सवार एक बदमाश ने गोली चला दी, जो अमित के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी।
विज्ञापन


इसके बाद बाइक सवार फरार हो गए। उधर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश कुमार मिश्रा, सीओ जितेंद्र कुमार दुबे भी जांच करने के लिए पहुंचे। साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर लाइन बाजार पुलिस भी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed