फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When the shepherds ran, the rogue riders ran.

चरवाहों ने दौड़ाया तो भागे बोलेरो सवार बदमाश

Mon, 24 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
When the shepherds ran, the rogue riders ran.
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली गांव में नहर किनारे स्थित खंडहर में तब्दील सिंचाई विभाग के डाकबंगले के पास रविवार की शाम किसी के चिल्लाने की आवाज सुनकर चरवाहे दौड़े तो बोलेरे सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। वहां घायलावस्था में मिले दो युवकों की जानकारी चरवाहों ने पुलिस को दी। पु लिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पिटाई से दोनों का सिर फट गया है। ऐसा लगता है कि बदमाश सूनसान स्थान पर दोनों की हत्या का प्रयास कर रहे थे। घायलों में एक बदलापुर का तो दूसरा खुटहन क्षेत्र का है। दोनों शराब के नशे में थे जिससे पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब पांच बजे रुधौली गांव के पास नहर किनारे गांव के चरवाहे मौजूद थे। उसी वक्त खंडहर में तब्दील सिंचाई विभाग के डागबंगले से किसी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर चरवाहे उधर दौड़े तो वहां खड़ी बोलेरो में सवार कुछ लोग गाड़ा से फरार हो गए। चरवाहों ने करीब से जाकर देखा तो वहां दो लोग घायलावस्था में पड़े थे। सूचना पर पहुंचे एसआई सुधीर कुमार यादव ने घायलों को सीएचसी सुइथाकला पहुंचाया। घायलों में एक रमेश कुमार 26 पुत्र भगेलू मुरादपुर बदलापुर का रहने वाला है जबकि दूसरा गोविंद 24 पुत्र रामनयन सिंह मलुकपुर विशुनपुर खुटहन का निवासी है। उप निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि घायलावस्था में मिले दोनों युवक खुद दारू के नशे में हैं जिससे वे कुछ बता नहीं पा रहे हैं। दोनों के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उनसे तहरीर लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed