{"_id":"60db5fca8ebc3ee59b7ff089","slug":"when-the-administration-woke-up-the-land-mafia-fell-asleep-jaunpur-news-vns597702129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन जागा तो भू माफिया की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन जागा तो भू माफिया की उड़ी नींद
विज्ञापन
शहर के ग्रीन लैंड क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन गंभीर हो गया है। इससे भू -माफिया की नींद उड़ गई है। वह कार्रवाई से बचने के लिए जुगत लगाने में जुटे हुए हैं। उधर, प्रशासन ने शहर को 16 सेक्टरों में बांटकर अतिक्रमण कर बने भवनों या निर्माण करने वाले लोगों को चिह्नित कर नोटिस भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। अभी तक 1150 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें 76 लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। अन्य 1074 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
महायोजना 2021 में पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर व्यावसायिक व आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है। इस बीच कोई प्लाटिंग कर तो कोई मकान बनवाने सहित अन्य निर्माण कराकर कब्जा करने में जुटा हुआ है। इसके चलते शहर के ग्रीन लैंड की कई हेक्टेयर भूमि पर कब्जा भी हो चुुका है। अब प्रशासन की नजरें अतिक्रमण करने वालों पर टेढ़ी हो गई हैं। प्रशासन अब ग्रीन लैंड व पार्क क्षेत्र में हुए कब्जे को हटाने का मन बना चुका है। इसके लिए शहर को 16 सेक्टरों में बांट कर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। अभी तक 1150 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जो अतिक्रमण कर भवन बनाकर या फिर कोई अन्य निर्माण कर कब्जा किए हुए हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए उनको नोटिस भेजने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक प्रशासन की ओर से 76 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। शेष 1074 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। एक दो दिन में नोटिस भेजने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उधर, प्रशासन के इस सख्त रवैये से भू -माफिया में खलबली मची हुई है। वे कार्रवाई से बचने के लिए जुगत लगाने लगे हैं।
नगर नियोजन विभाग के अवर अभियंता रोहन का कहना है कि ग्रीन लैंड व पार्क क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत इन क्षेत्रों में अवैध बने भवनों सहित अन्य निर्माण चिह्नित किए जा रहे हैं। अभी तक 1150 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने इन क्षेत्रों में भवन या अन्य निर्माण करा लिया है। इनमें से अभी 1074 लोगों को नोटिस नहीं भेजा जा सका है। नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्हें एक दो दिन में नोटिस भेजने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।