फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ...when relatives of boyfriend and girlfriend clashed in the police station, boyfriend beaten up

Jaunpur News: ...जब थाने में ही भिड़ गए प्रेमी और प्रेमिका के परिजन, प्रेमी की पिटाई

Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
...when relatives of boyfriend and girlfriend clashed in the police station, boyfriend beaten up
मड़ियाहू। कोतवाली परिसर में सोमवार की दोपहर प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर हुई हाथापाई के बाद पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। इस मामले में प्रेमी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी अपनी बुआ के घर तीन दिन पहले जघंई से आया था। यहीं एक लड़की से उसका प्रेम संबंध है। वह अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। लड़की के परिजन उसकी तलाश करते-करते प्रेमी के घर पहुंचे तो लड़की मिल गई। किसी तरह दोनों को शादी की बात कहकर मड़ियाहू कोतवाली में सोमवार की सुबह लाया गया। कोतवाली परिसर में ही बैठकर समझौते का दौर चल रहा था तभी लड़की के माता-पिता भी आ गए और समझौता विवाद में बदल गया। देखते ही देखते लड़की के परिजनों ने प्रेमी की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों से आईं महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं। जमकर मारपीट हुई। मारपीट से कोतवाली परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। शोर सुनकर कोतवाली कार्यालय से महिला पुलिसकर्मी एवं कई दरोगा निकलकर बाहर आए और मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को किसी तरह अलग किए। पुलिसकर्मियों ने सभी को कार्यालय में ले जाकर बैठा दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। कोतवाली परिसर में हुई मारपीट की खूब चर्चा हुई। क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आया था। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हाथापाई भी हुई। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्ष को अलग किया। इस मामले में प्रेमी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed