फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   When new clothes were not provided, the girl committed suicide by consuming poison.

Jaunpur News: नए कपड़ा नहीं दिलाये तो युवती ने जहर खाकर दे दी जान

Sat, 08 Feb 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
When new clothes were not provided, the girl committed suicide by consuming poison.
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खर्गसेनपुर में घरवालों ने नया कपड़ा नहीं दिलाया तो जहर खाकर एक युवती ने जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। बृहस्पतिवार को गांव में शादी थी। खर्गसेनपुर निवासी मुन्ना की बेटी प्रिया (19) घरवालों से नया कपड़ा खरीदने की जिद्द कर रही थी। परिजनों ने कपड़ा खरीदने से मना कर दिया तो वह गुस्से में कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर ली। दो घंटे तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। घबराए परिजनों को किसी अनहोनी होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर प्रिया अचेतावस्था में पड़ी थी। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतका बी काम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये शव अस्पताल से घर लेकर चले आये। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed