{"_id":"5f8354d28ebc3e8cba6c3b3a","slug":"when-awareness-increased-corona-started-slowing-down-21-new-patients-were-found-33-recovered-jaunpur-news-vns552325265","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता बढ़ी तो सुस्त पड़ने लगी कोरोना की रफ्तार, 21 नए मरीज मिले, 33 ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता बढ़ी तो सुस्त पड़ने लगी कोरोना की रफ्तार, 21 नए मरीज मिले, 33 ठीक हुए
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। रविवार को 21 पॉजिटिव केस मिले, जबकि 33 मरीज ठीक होकर घर गए। पिछले एक सप्ताह से पॉजिटिव केस का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है। हालांकि मौत की संख्या में नियमित वृद्धि भी जारी है। रविवार को भी कोरोना से ग्रसित एक अधेड़ की मौत हो गई। अब तक 74 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5376 हो गई है। एक्टिव केस महज 394 रह गए हैं।
रविवार को डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के सभी 25 वार्डों में अलग-अलग कैंप लगाकर 1421 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच एंटीजन रैपिड किट से की। जांच के दौरान दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने नगर में लगे 25 कैंपों का निरीक्षण किया। मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. यूके सान्याल व प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना संक्रमण की जांच कराने की अपील की। उधर, मड़ियाहूं क्षेत्र निवासी अधेड़ की कोरोना से उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रयागराज में उसका उपचार चल रहा था। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को 2825 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 21 पॉजिटिव आए हैं। अब तक 4982 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 74 मरीजों की अब तक मृत्यु हुई है। रविवार को 2016 नए सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर कुल 177446 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 174226 का रिजल्ट आ गया है। सिर्फ 220का रिजल्ट आना शेष है।
एक सप्ताह में कोरोना का ग्राफ
तारीख नए मरीज मिले ठीक हुए
05 अक्तूबर 22 16
06 अक्तूबर 31 10
07 अक्तूबर 25 39
08 अक्तूबर 31 71
09 अक्तूबर 23 22
10 अक्तूबर 28 46
11 अक्तूबर 21 33
कोरोना के नए मरीजों की पहचान के लिए लगातार जांच की जा रही है। गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। औसतन 1500-1600 सैंपल रोज हो रहे हैं। जांच में कोताही नहीं हो रही। पहले ही अपेक्षा मरीज कम मिलने के लिए जागरुकता मुख्य वजह है। लोगों को कोरोना से घबराने की बजाए सावधानी बरतने की जरुरत है। मास्क, सैनिटाइजर आदि के इस्तेमाल और तत्काल जांच से हम इसे पूरी तरह मात दे सकते हैं। -डॉ. राकेश सिंह, सीएमओ।