फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wheat procurement is happening very slowly

गेहूं की खरीद काफी धीमी गति से हो रही है

Tue, 19 Apr 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement is happening very slowly
जौनपुर। क्रय केंद्रों पर बोरा की कमी के कारण गेहूं की खरीद काफी धीमी गति से हो रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 18 दिनों में मात्र 500 एमटी ही गेहूं की खरीद हुई है। ऐसे में समय के अंदर गेहूं की खरीद का लक्ष्य पूरा होने में संशय बना हुआ है। इस समय लगभग 30 से अधिक क्रय केंद्रों पर पुराने बोरे से गेहूं की खरीद की जा रही है। वैसे इस सप्ताह सात लाख 37 हजार 500 बोरा जिले में आ जाएगा।
विज्ञापन

जिले में आठ लाख 16 हजार किसान हैं,जिनसे गेहूं की खरीद करने के लिए कुल 131 क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन इन क्रय केंद्रो की ओर से पुराने बोरे से गेहूं खरीदने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन नया बोरा नहीं आने के कारण अब इन क्रय केंद्रो पर बोर की कमी होने लगी है, जिसमें लगभग 30 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जिन पर एक या दो दिन गेहूं खरीदने के लिए ही बोरा बचा है। ऐसे में क्रय केंद्रो की ओर से गेहूं की खरीद धीमी गति से की जा रही है, जिससे गेहूं खरीद शुरू होने से लेकर अब तक मात्र 500 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। सिंगरामऊ: रजनीपुर क्रय केंद्र के सचिव वीर बहादुर सिंह ने बताया कि गेहूं खरीदने के लिए 500 बोरा मिला था, जिसमें से अब मात्र एक -दो दिन खरीद करने भर के लिए बोरा बचा है। अगर बोरा समय से नहीं आया तो खरीद बंद करनी पड़ जाएगी। केवटली कला केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक केंद्र पर बोरा पहुंचा ही नहीं है, जिससे अभी तक गेहूं क्रय नहीं किया जा सका है। खुटहन: क्षेत्र के क्रय केन्द्र मरहट, छतौरा और तिसौली में बोरा उपलब्ध नहीं है, जिससे गेहूं की खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

- क्रय केंद्रो पर पुराने बोरे से खरीद हो रही थी। अब बोरे कम हो गए हैं, इसके लिए अयोध्या मंडल से 87 हजार 500 बोरा लाने के लिए वाहन भेज दिया गया है, जबकि एक दो दिन में गाजीपुर से भी 65 लाख बोरा आ जाएगा, जिससे जिले में बोरे की कमी दूर हो जाएगी। - एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed