फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wheat irrigation disrupted due to lack of water in the canal

नहर में पानी नहीं आने से गेहूं की सिंचाई बाधित

Tue, 28 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wheat irrigation disrupted due to lack of water in the canal
सिंगरामऊ। नहर में पानी नहीं आने से गेहूं की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इसे लेकर किसान परेशान हैं। वह गेहूं की सिंचाई करने के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं। सिंचाई नहीं होने से उन्हें गेहूं की फसल की क्षति होने का डर है। उन्होंने शीघ्र नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंगरामऊ क्षेत्र के नाभीपुर, भूला, कुमारपटी, करनपुर, हरिहरपुर, बछुआर, तुरकौली, कुसहा, बरैया आदि गांवों में खेतों की सिंचाई रामगंज रजवाहा से होती है, लेकिन नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने से गेहूं की पहली सिंचाई का कार्य बाधित है। इसे लेकर किसान के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है। किसान गेहूं की सिंचाई को लेकर इधर-उधर भटकने को विवश हैं। उनका डर सता रहा है कि अगर गेहूं की पहली सिंचाई समय से नहीं हुई तो इसका असर पैदावार पर पड़ेगा। किसान शेषनाथ, बलराम, नन्हें, गिरिजा शंकर, गीता देवी, नंदलाल प्रजापति ने बताया इस समय गेहूं की पहली सिंचाई का उचित समय चल रहा है, लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे गेहूं की सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। नहर में पानी ऐसे समय पर छोड़ा जाता है, जब उसकी आवश्यकता नहीं होती है, जिससे सिर्फ नुकसान होता है और हम किसानों को घाटा होता है। जेई से संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु उनका फोन नहीं उठा। किसान नहर में पानी आने की आस लगाए बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed