फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   What kind of road is this! There are less potholes and more potholes on the 24 km route.

Jaunpur News: ये कैसी सड़क! 24 किमी रास्ते पर सड़क कम गड्ढे अधिक

Sat, 03 Feb 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
What kind of road is this! There are less potholes and more potholes on the 24 km route.
जौनपुर। शाहगंज व सुइथांकला में दशकों पूर्व बनाई गईं दो सड़कें बदहाल हो गईं हैं। इस पर आवागमन करने पर लोगों में हादसों का डर बना रहता है। सुइथाकला में 24 किमी खंडनगर-त्रिकौलिया मार्ग पर 50 से अधिक गड्ढे हैं। ऐसा ही हाल शाहगंज से खुटहन जाने वाले मार्ग का भी है। इसकी लंबाई 5 किलोमीटर है। शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में हकीकत सामने आया।
विज्ञापन

जिले से होकर गुजरने वाले कई सड़कों का हाल बदहाल है। इस पर चलना खतरों से खाली नहीं है। सुइथांकला के अखंडनगर-त्रिकौलिया मार्ग जिसकी लंबाई करीब 24 किलोमीटर है, की स्थिति बहुत खराब है। इस मार्ग से रोजाना 5 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। यही मार्ग प्रयागराज-अयोध्या मार्ग को भी जोड़ता है। ऐसे ही शाहगंज क्षेत्र के जौनपुर मुख्य मार्ग से मजडिहा-डोमनपुर, सहावे, निजमापुर के रास्ते खुटहन जाने वाली पांच किलोमीटर सड़क की हालत भी खस्ताहाल है। यह मार्ग बदलापुर होते हुए प्रयागराज जाने वाले स्टेट हाईवे को जोड़ता है। इन दोनों मार्गों से करीब 100 से अधिक गांव जुड़ते हैं। जिनकी कुल आबादी करीब लाख से अधिक है। इसी रास्ते जनप्रतिनिधियों का भी आवागमन होता है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन महीने में ही उखड़ गई सड़क
सुईथांकला प्रतिनिधि के मुताबिक अखंडनगर-त्रिकौलिया मार्ग की मरम्मत बीते तीन महीने पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा कराई गई। इस मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। साथ ही वाहनों का दबाव भी अधिक है। मरम्मत ठीक से न होने के कारण पैचिंग जल्दी उखड़ गई। जो अब गड्ढे में तबदील हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी मरम्मत
शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक शाहगंज-खुटहन मार्ग की मरम्मत चार साल पहले हुई थी। यह मार्ग जौनपुर मुख्य मार्ग से मजडिहा-डोमनपुर, सहावे, निजमापुर के रास्ते खुटहन होते हुए प्रयागराज को निकलता है। खराब गुणवत्ता की सामग्री से मरम्मत होने के कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है। मौजूदा समय में इस मार्ग से गुजरना दुश्वार हो गया है।
अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौन
इन दोनों मार्गों से स्थानीय लोगों के अलावा अन्य शहरों को जाने वाले यात्री गुजरते हैं। साथ ही अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं। सभी इन रास्तों से हिचकोले खाते गुजरते हैं लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे मार्ग से सबसे अधिक परेशानी मरीजों को होती है।

एक नजर में
अखंडनगर-त्रिकौलिया मार्ग - 24 किमी - तीन महीने पहले हुई थी मरम्मत
शाहगंज-खुटहन मार्ग - 5 किमी - चार वर्ष पहले हुई थी मरम्मत
दोनों मार्गों पर मौजूद आबादी - 1 लाख से अधिक
रोजाना गुजरने वाले वाहनों की संख्या - 8 हजार से अधिक
अखंडनगर- त्रिकौलिया मार्ग पर पैचिंग कराई गई थी। दोनों सड़कों के नवनिर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। - राजेंद्र कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed