फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   well accident

16 घंटे बाद निकाल पाए दोनों शव

Sat, 07 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
well accident
जलालपुर के इस्मैला गांव में कुएं के मलबे में दबकर मजदूरों की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
इस्मैला गांव में कुएं के मलबे में दबे दो मजदूरों का शव 16 घंटे बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। डीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


मझगंवा खुर्द (केसवा पुरवा) निवासी संजय (24), शंभू (23) इस्मैला गांव में गुरुवार शाम को सल्टू प्रजापति के कुएं से ईंट निकालने के दौरान मलबे में दब गए थे। ईंट निकालने के लिए 6 हजार रुपये में मजदूरों ने ठेका लिया था।
विज्ञापन


15 फुट तक वे ईंट निकाल चुके थे। तकरीबन 25 फुट और निकालना था। तभी अचानक ऊपर से मिट्टी भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में दोनों दब  गए। दो घंटे बाद बचाव कार्य साढ़े सात बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एक जेसीबी से मलबा निकाला जाने लगा। डीएम मौके पर पहुंचे तो उनके निर्देश पर दो और जेसीबी लगवाई गई। रात भर बचाव कार्य चलता रहा। भोर में करीब चार बजे जेसीबी का तेल खत्म हो गया।

उस समय करीब 35 फिट मिट्टी निकाली जा चुकी थी।  इसके बाद पांच मजदूर दिलीप, बुधिराम, विजय, मनोज आदि कुएं में घुसे और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी निकाला। सुबह करीब आठ बजे दोनों का शव बाहर निकाला गया।


शव निकलते ही कोहराम मच गया। मजदूरों के परिवार वाले रोने बिलखने लगे और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। सूचना पर डीएम भी पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाओं का लाभ मृतकों के आश्रितों को दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed