{"_id":"66861ee6b9fbfd13a0016ebb","slug":"wedding-broke-dj-playing-in-jaunpur-quarrel-between-family-and-baraatis-matter-reached-police-station-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने पर टूटी शादी: घरातियों-बरातियों में हुई कहासुनी, थाने पहुंचा मामला; पंचायत के बाद लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने पर टूटी शादी: घरातियों-बरातियों में हुई कहासुनी, थाने पहुंचा मामला; पंचायत के बाद लौटी बरात
Thu, 04 Jul 2024 09:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 09:33 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घरातियों और बरातियों को थाने लेकर आई। घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्ष ने सुलर कर दिया।
विज्ञापन
मौलवी ने निकाह करवाने से इन्कार कर दिया।
- फोटो : i
विस्तार
जौनपुर में बक्शा थानाक्षेत्र के बरपुर गांव में बीती रात आई बरात में डीजे बजाने से नाराज लोगों ने विवाद कर दिया। घराती-बराती उलझ गए। इसी बीच मौलवी ने निकाह करवाने से इन्कार कर दिया। इसके मामला थाना पुलिस के पास पहुंचा। थाने में पंचायत हुई, फिर बिना शादी के ही बरात लौट गई।
पुलिस के मुताबिक शादी से पहले मौलवी ने कहा था कि डीजे बजेगा तो हम भी नहीं आएंगे। इस पर दोनों पक्षों में दो दिन पहले ही सहमति बनी थी। लेकिन सहमति पर अमल नहीं हो सका। डीजे बजा तो मामला बिगड़ गया।
सिकरारा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शकील की शादी बक्शा थाना क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी मुस्तफा की बेटी के साथ तय थी। समय से बरात पहुंची। इसके बाद निकाह की तैयारी शुरू हो गई। इसी दौरान लड़के की तरफ से लाया गया डीजे बजने लगा।
विज्ञापन
इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने एतराज जताया। दोनों पक्षों में बात बढ़ी तो विवाद थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों में असहमति बनने पर एक-दूसरे ने थाने पर ही आपस में सुलह-समझौता कर बिना शादी बरात वापस चली गई।