फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Website will open to change B.Ed entrance exam center from today

बीएड प्रवेश परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आज से खुलेगी वेबसाइट

Sun, 07 Jun 2020 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Website will open to change B.Ed entrance exam center from today
बीएड प्रवेश परीक्षा का केंद्र बदलने को लेकर अभ्यर्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। अभ्यर्थी 8 से 14 जून तक परीक्षा केंद्र बदल सकेंगे। पहले जौनपुर और आजमगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन कोरोना के संक्रमण के चलते सभी जिलों में केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेेदारी सौंपी गई है। केंद्र निर्धारण के बाद परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी राकेश यादव, मनीष श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता, साधना जायसवाल का कहना है कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन करने में जितनी मेहनत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

उतनी ही परेशानी परीक्षा केंद्र बदलने में झेलनी पडे़गी। साइबर वाले को भी पैसा देना पडेगा। बता दें कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 12 फरवरी से 6 मार्च तक परीक्षा के लिए आवेदन भरे गए थे। विलंब शुल्क के साथ 11 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई थी। परीक्षा 8 अप्रैल को होनी थी। एस जून से दाखिला की प्रक्रिया शुरू की जानी थी लेकिन लाक डाउन के चलते इस कैलेंडर को बदलाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed