फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather's effect: 406 patients reached the district hospital for checkup

मौसम की मार : 406 मरीज जांच कराने पहुंचे जिला अस्पताल

Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Weather's effect: 406 patients reached the district hospital for checkup
जौनपुर। गर्मी बढ़ी तो मरीजों के साथ ही जिला अस्पताल में जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में जांच के लिए करीब 406 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश जांचें लिवर, टायफाइड, वायरल फीवर, शुगर, ब्लडप्रेशर से जुड़ीं रहीं। मौसम बदलने के बाद डाक्टर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीज बढ़ने से पैथोलॉजी लैब में जांचें बढ़ गईं हैं। इससे जांच कराने से लेकर रिपोर्ट मिलने तक लोगों को मारामारी करनी पड़ रही है। सोमवार को अस्पताल में 406 मरीजों की जांच की गई। जबकि आम दिनों यहां पर 200 से 250 रोगियों की जांचें होती थी। चिकित्सकों ने इस मौसम में बच्चों को बचाकर रखने की सलाह दी है।सोमवार को जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में काफी भीड़ रही है। दो काउंटर में एक पर सैंपल को कंप्यूटर में दर्ज किया गया तो वहीं दूसरी तरफ से जांच के लिए शीशी दी जा रही थी। भीड़ अधिक होने पर महिला और पुरुष की दो कतारें लगवा दी गईं थीं। बदलते मौसम से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम सही नहीं है। ऐसे में समय दोनों का ही ख्याल रखने की जरूरत है। सोमवार को ओपीडी में 1365 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed