{"_id":"571cc9d44f1c1b44658b4a6d","slug":"water-problem-in-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए मारामारी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
भंडारी स्टेशन पर टोटी से पानी लेने के लिए जद्दोजहद करते यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी ने सिर्फ इंसानों को ही नही बल्कि जानवर एवं परिंदों को भी परेशान कर दिया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकते ही यात्री टोटी से पानी भरने के लिए मारामारी करते देखे जाते हैं। तो दूसरी ओर बहुतों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है।
स्टेशन के पांच प्लेट फार्मो पर करीब 10 टोटियां हैं जिससे पानी निकल रहा है। बाकी टोटिया, प्याऊ और इंजिया मार्का टू हैंडपंप खराब पड़े हैं। भंडारी स्टेशन जौनपुर का मुख्य स्टेशन है, लेकिन यहां व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नही है।
स्टेशन पर यात्री पानी के लिए परेशान होते हैं और शिकायत भी करते हैं, लेकिन सब कुछ जस का तस बना हुआ है। हाल ही मे जौनपुर आए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से सांसद ने शिकायत किया तो उन्होंने रेल मंत्री को भी अवगत कराया था और खुद स्थिति देखने जा रहे थे लेकिन जाम में फंसकर लौट गए।
विज्ञापन
प्लेट फार्म नंबर दो और तीन पर मात्र तीन टोटियां ही पानी उगल रही थी। तमाम यात्रियों का कहना था कि स्टेशन पर पानी के नाम पर कोई व्यवस्था नही है, इस भीषण गर्मी में हर कोई पानी खोज रहा है, लेकिन यहां पानी खरीदकर पीना पड़ता है।
स्टेशन पर दो चार प्याऊ छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी प्याऊ की टोटियां गायब हैं। हैंडपंप लगे हैं लेकिन पानी नही देते है। प्लेट फार्म पर जहां प्याऊ लगा है वहां पानी की निकासी नही होने के कारण पानी जमा है और बजबजा रहा है।
गंदा पानी प्लेट फार्म पर फैल रहा है। जहां कुछ लोग तो अपने साथ ही डिब्बे में पानी लेकर आए थे। चारो तरफ गंदगी है। गोदान एक्सप्रेस के पहुंचते ही इसी एक टोटी पर पानी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लग गई। दो चार ने पानी लिया होगा कि ट्रेन निकल गई तो लोग पानी लिए बगैर ही ट्रेन में चढ़ गए।