फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Water man Rajendra Singh will be the chief guest of the convocation ceremony.

Jaunpur News: दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जल पुरुष राजेंद्र सिंह

Sat, 28 Oct 2023 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Water man Rajendra Singh will be the chief guest of the convocation ceremony.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 27 वां दीक्षांत समारोह नौ नवंबर 2023 को आयोजित है। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने दीक्षांत समारोह कमेटी की तैयारी समीक्षा बैठक शनिवार को कुलपति सभागार में ली। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि जल पुरुष व मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल पुरुष राजेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी होंगी। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
विज्ञापन

कुलपति और कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कुल 50 समितियों के संयोजकों से तैयारी के संबंध में वार्ता की। कुलपति ने कहा कि सभी संयोजक अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से काम में लग जाए। उन्होंने कहा कि राजभवन के निर्देश पर दीक्षांत से पूर्व व्याख्यानमाला व प्रतियोगिता, वाद-विवाद समेत कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। साथ ही राजभवन से निर्देशित 28 बिंदुओं की गाइडलाइन का अनुपालन करने के लिए सभी को सुझाव दिया। इस मौके पर वित्त अधिकारी उमाशंकर, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, प्रोफेसर वंदना राय, प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.देवराज सिंह, प्रो.संदीप सिंह, प्रो.मुराद अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed