फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Warning to write a letter to the government against BSA

बीएसए के खिलाफ शासन को पत्र लिखने की चेतावनी

Sat, 27 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Warning to write a letter to the government against BSA
फर्जी शिक्षकों की जांच के लिए जौनपुर मेें एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की बैठक में उपस्थिति न होने पर जिला प्रशासन ने बीएसए के खिलाफ शासन को पत्र भेजने की चेतावनी दी है। परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों की जांच के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय समिति में बीएसए को सचिव और अपर पुलिस अधीक्षक को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

25 जून को एडीएम ने सभी सदस्यों की बैठक अपने कार्यालय में बुलाई थी लेकिन बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी बैठक में खुद न जाकर एक खंड शिक्षा अधिकारी को भेज दिए। जिले के करीब 14 हजार शिक्षकों की जांच के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में खुद उपस्थिति न होने पर बीएसए की लापरवाही मानी जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम की ओर से जारी पत्र में बीएसए को कहा गया है कि बैठक में उनका खुद उपस्थित न होना यह साबित करता है कि इतनी महत्वपूर्ण जांच में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने बताया कि बीएसए को चेतावनी पत्र जारी कर कहा गया है कि 29 जून को दोबारा जांच समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक भी अगर वह पूरी तैयारी के साथ खुद नहीं पहुंचे तो मान लिया जाएगा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस जांच को सफल बनाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है और उनके खिलाफ शासन को पत्र भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed