फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Warning given to the officers of Basic Education Department on negligence

लापरवाही पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई चेतावनी

Sat, 17 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Warning given to the officers of Basic Education Department on negligence
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की गई। इसमें डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन माइक्रोप्लान के अनुसार गतिविधियां आयोजित करें। बेसिक शिक्षा विभाग का लक्ष्य के अनुरूप प्रगति कम मिलने पर संबंधित अधिकारियों से डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि शत प्रतिशत लक्ष्य न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि संचारी अभियान की कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाकर नाले की साफ-सफाई कराएं। साथ ही यह भी कहा कि जल भराव न हो और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी है। ऐसे में चमकी, बुखार तथा अन्य संचारी व विषाणु जनित रोगों के प्रति लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आशा वर्करों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यह बताया जाना चाहिए कि उन्हें गांवों में क्या करना है। शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका एवं नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, एंटीलार्वा का छिड़काव, पीने के पानी में क्लोरीन की गोली का प्रयोग के साथ नालियों, नालों की सफाई आदि कार्य कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed