फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wandered for four days, paddy purchased before inspection

चार दिनों से भटक रहे थे, निरीक्षण से पहले खरीदा गया धान

Sat, 26 Dec 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wandered for four days, paddy purchased before inspection
जौनपुर। धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था और खरीद में लापरवाही की शिकायतों के मद्देनजर शनिवार को अभियान चलाकर जिले में क्रय केंद्रों पर धान खरीद की पड़ताल की गई। सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया। किसानों की समस्याएं सुनी और केंद्र प्रभारियों को सख्ती से उसका समाधान करते हुए खरीद को गति देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मछलीशहर: एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने तहसील के पीछे सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र, मुंगरा सब्जी मंडी, बंदीपुर, निभापुर सहित राजकीय धान क्रय केंद्र पर जाकर धान खरीद, बोरा व निकासी आदि के बारे में जानकारी ली। जहांसापुर के किसान महेंद्र प्रसाद पटेल बताया कि चार दिन से धान बेचने के लिए आ रहा था। आज जाकर 70 क्विंटल की खरीद हुई। केराकत: एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक ने विपणन केंद्र केराकत, पीसीएफ केंद्र भैरोभानपुर, बोड़सर खुर्द एवं अइलिया आदि धान क्रय केंद्रों की जांच की। किसानों के खरीदे गए धान, उनके भुगतान एवं डिलेवरी आदि के बारे में जानकारी ली। जांच में सब कुछ ठीक मिला। सिकरारा: डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बांकी गांव स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद का जायजा लिया। जांच में सब ठीक मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में चल रही चकबंदी की गलत प्रक्रिया की शिकायत की। इस मौके पर पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश सिंह, भोला नाथ,अवध राज सिंह आदि किसान उपस्थित रहे। निगोह: तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने बारीगांव स्थित साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र की जांच की। इस दौरान धान खरीद कम होने पर तेजी लाने का निर्देश दिया। मौजूद कुछ किसानों ने धान नहीं खरीदे जाने की शिकायत की। किसान अजय मिश्र, नीरज यादव, राधेश्याम मौर्य, अनिल, श्यामबिहारी ने छुट्टा पशुओं की ओर से फसल का नुकसान करने की शिकायत की। जिस पर तहसीलदार ने गावों में खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि का चयन कर अस्थाई गौशला शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य हुआ पार, 30 फीसदी किसानों को खरीद का इंतजार
केराकत। तहसील के 30 फीसदी किसानों का धान अभी तक नहीं खरीदा गया है। यह किसान धान बेचने के लिए अपना पंजीकरण भी कराए हैं। कारण क्रय केंद्र प्रभारी बोरा की आपूर्ति व डिलेवरी समय से नहीं होने का रोना रो रहे हैं। अपर जिला सहकारी अधिकारी अशोक कुमार मौर्य ने अइलिया पीसीएफ धान क्रय केंद्र की जांच के करते समय बताया कि केराकत तहसील के आठ पीसीएफ धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन्हें कुल 24000 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक सभी केंद्रों पर कुल 838 किसानों से 31809 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज नोडल अधिकारी करेंगे निरीक्षण
जौनपुर। धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था जांचने के लिए शासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया। वह तीन दिनों तक जिले में भ्रमण कर विभिन्न केंद्रों पर खरीद का जायजा लेंगे। उन्हें इसकी बिंदुवार रिपोर्ट शासन को भेजनी है। जिले के लिए नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह को नामित किया गया है। इस दौरान वह गन्ना क्रय केंद्रों, पशु आश्रय स्थल, कोविड-19 के टीकाकरण व वैक्सीन रखने की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed