{"_id":"5e2f36bb8ebc3e4b2033a65f","slug":"waiting-on-platform-one-train-arrived-on-two-jaunpur-news-vns5074281115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म एक पर कर रहे थे इंतजार, दो पर आ गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म एक पर कर रहे थे इंतजार, दो पर आ गई ट्रेन
विज्ञापन
मीरगंज। स्टेशन प्रबंधन की लापरवाही से जंघई रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर ट्रेन दो नंबर पर आ गई। इससे भगदड़ मच गई और कई यात्रियों को चोटें आईं। गिरते-पड़ते किसी तरह यात्री ट्रेन पकड़ सके। कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग की तब जाकर गिरते-पड़ते यात्री ट्रेन पकड़ पाए। यात्रियों ने रेलमंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत की है। भागकर ट्रेन पकड़ने के दौरान ही तीन दिन पूर्व इसी स्टेशन पर एक वृद्ध को जान गंवानी पड़ी थी।
शनिवार रात वाराणसी से ओखा जाने वाली ओखा एक्सप्रेस को पकडने के लिए यात्री जंघई स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन रुकने का नियत स्थान प्लेटफार्म नंबर एक है, जहां यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। नेट पर भी प्लेटफार्म नंबर एक ही दर्शा रहा था। प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाडी खड़ी थी, तभी अचानक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आ गई। उद्घोषणा नहीं होने से यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग फुट ओवरब्रिज के सहारे प्लेटफार्म दो की ओर दौड़ पड़े। कई लोग गिरकर जख्मी हो गए। चौधरीपुर भटहर गांव की सरोजा देवी ने ट्वीट से रेल मंत्री से इसकी शिकायत की है। आरपीएफ जंघई इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर एक पर अक्सर मालगाडी खड़ी कर देने और समय से प्लेटफार्म बदलने की सूचना नहीं देने के भगदड़ होती है। यात्री चढ़ नहीं पाते तो चेन पुलिंग करते हैं, जिसका मेमो आरपीएफ के पास पहुंच जाता है। स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव का कहना है कि मालगाडी का रैक बड़ा होने के कारण मजबूरी में प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा करना पड़ता है। ट्रेन आने से पहले एलाउंस किया जाता है।