फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Waiting list in trains going towards metros is more than 100

Jaunpur News: महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार

Tue, 18 Mar 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Waiting list in trains going towards metros is more than 100
जौनपुर। अपनों संग होली का पर्व मनाने के बाद महानगरों को लौटने वालों की समस्या बढ़ गई है। अगले माह तक विभिन्न स्थानों की ओर से जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल है। वेटिंग 100 के पार है। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। कोलकाता जाने वाली दून एक्सप्रेस में नो रूम है। जौनपुर जंक्शन पर प्रतिदिन 36 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। होली के बाद अब बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए महानगरों की ओर प्रस्थान करना शुरू कर दिए है। ऐसे में जिसने पहले से टिकट बुक कराया है उनकी यात्रा तो आसान है, लेकिन जिसने पहले टिकट नहीं लिया है। उसके लिए संकट पैदा हो गया है। लंबी दूरी के सभी ट्रेनों में सीटें फुल है। अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। इसके लिए लोग एक दिन पहले से नंबर लगा दे रहे है। बावजूद इसके सभी को टिकट नहीं मिल पा रहा है। कुछ को ही तत्काल टिकट मिल पा रहा है, बाकी लोग निराश होकर लौट रहे हैं। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल है। कोलकाता जाने वाली दून एक्सप्रेस में नो रूम है। गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस में 111 वेटिंग, गोदान एक्सप्रेस में 96 वेटिंग, महानगरी एक्सप्रेस में 121, कामायनी में 120, ताप्ती गंगा में 46, सोहेल देव एक्सप्रेस में 68 वेटिंग पहुंच गया है। बक्शा निवासी दिनेश सिंह, नईगंज निवासी, रविंद्र यादव, अलीगंल निवासी सौरभ दुबे ने बताया कि सुबह पांच बजे आरक्षण केंद्र पर नंबर लगा दिया था, लेकिन आगे खड़े दो तीन लोगों को ही तत्काल टिकट मिल सका है। आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया है कि लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल है। यह स्थिति अप्रैल के आखिर तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed