{"_id":"581108bc4f1c1bcd75bc432f","slug":"voters-seemed-to-be-a-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बनने के लिए लगा मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बनने के लिए लगा मेला
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में टीडी कालेज में विविध वेशभूषा में बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में बुधवार को टीडीपीजी कालेज परिसर में मतदाता जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक से अधिक बालिकाओं व महिलाओं को मतदाता बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान बेबी फैंसी ड्रेस, पोस्टर, सिलाई, रंगोली, साज सज्जा आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मेले में टीडी कालेज, टीडी महिला कालेज, एसएसआरएम पैरामेड़िकल कालेज तिघरा खुटहन, जनक कुमारी इंटर कालेज, डा. एएच रिजवी शिया डिग्री कालेज, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, मुक्तेश्वर प्रसाद इंटर व डिग्री कालेज, जीजीआईसी,आईईटी स्कूल आफ नर्सिंग लखौवा व 98 यूपी बटालियन एनसीसी की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को डीएम ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्त्रस्म के मुख्य अतिथि टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. माधुरी सिंह ने कहा कि स्त्री के बिना पुरूष अधूरा है। स्त्री जननी है ।
विज्ञापन
देश के विकास के लिए महिलाओं व छात्राओं को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और बढ़चढ़ कर मतदान करनेे सहित दूसरों को भी प्रेरित करे। जिससे प्रदेश व देश का विकास हो सके। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने सभी को मतदाता बनने एवं मतदान करने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
निर्णायक मंडल में मिदहत फात्मा, रेनू आनंद, मेघना रस्तोगी, डा. स्मृता टंडन, डा. क्षितिज शर्मा, डा. अजीत कपूर, चन्द्रा श्रीवास्तव आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति कपूर ने किया। कार्यक्रम में एडीएम वित्त व राजस्व उमाकान्त त्रिपाठी, डीआईओएस भाष्कर मिश्र,स्वीप प्रभारी एसएन पांडेय, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी, सहायक निर्वाचन
अधिकारी रामाकान्त राम आदि उपस्थित रहे। सुजानगंजः रघुवीर महाविद्यालय थलोई के छात्र छात्राओं ने बुधवार को रैली निकालकर लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरुक किया। रैली को महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महाविद्यालय के 125 छात्र छात्राओं ने फार्म भरवाकर पंजीकरण कराया।
इस अवसर पर प्रबंधक डा.जय प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रामसिंह यादव, डा.विनय कुमार त्रिपाठी, डा. विजय कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। केराकतः अधिक से अधिक महिलाओं को वोटर बनाने के क्रम में बुधवार को शिवमूर्ति बालिका इंटर कालेज केराकत में महिला मतदाता मेला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को वोटर बनने का आह्वान किया गया। इस मौके पर तहसीलदार पीके राय, नायब तहसीलदार रामनयन सिंह,अरुण यादव आदि थे।