फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voter ID has been distributed to 1.25 lakh voters by post so far

अब तक डाक से बांटा जा चुका है 1.25 लाख मतदाताओं को वोटर आईडी

Fri, 25 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Voter ID has been distributed to 1.25 lakh voters by post so far
जौनपुर। वोटरों को मतदान करने में दिक्कत न हो और उन्हें बीएलओ का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए डाक विभाग की ओर से मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र का वितरण किया जा रहा है। मतदाता पहचान पत्र का वितरण स्पीड पोस्ट के माध्यम से हो रहा है। अभी तक एक लाख 25 हजार मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र डाक विभाग के माध्यम से बांटा जा चुका है।
विज्ञापन

अधीक्षक डाकघर पीसी तिवारी ने बताया कि मतदाता पहचान पत्रों की स्पीड पोस्ट की ओर से बुकिंग के बाद तेजी से इनका वितरण कराया जा रहा है। इसके लिए सभी डाकघरों को मतदाता पहचान पत्रों के वितरण में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है। मतदाता पहचान पत्रों के वितरण का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहे। इसके लिए इनका वितरण पोस्टमैन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। इस व्यवस्था के लागू होने से मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपिक कार्ड) एक पारदर्शी व्यवस्था के तहत घर बैठे प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र कृष्ण कुमार यादव ने सभी डाक अधीक्षकों को मतदाता पहचान पत्र के वितरण की दैनिक निगरानी करने और किन्हीं कारणों से वितरित न हो पाने वाले मतदाता पहचान पत्रों को दुबारा बांटने का निर्देश दिया है। इसके क्रम में जिले में मतदाता पहचान पत्र बांटने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed