फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voter Awareness Express came out from East University

पूविवि से निकली मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस

Fri, 18 Feb 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Voter Awareness Express came out from East University
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता एक्सप्रेस जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद कैंपस में लौटेगी।
विज्ञापन

जनपद में सात मार्च को मतदान होना है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान में हिस्सा लें। इससे पूरे प्रदेश में मतदान प्रतिशत में जनपद प्रथम स्थान पर रहे। मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र का प्रहरी होता है। आप प्रदेश का भविष्य का फैसला करने जा रहे हैं। इसलिए सब काम छोड़कर पहला काम मतदान आपका धर्म बनता है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सभी का आह्वान किया कि विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करें ताकि जिले में मतदान प्रतिशत शीर्ष पर रहे। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की इस नई पहल के लिए कुलपति, कुलसचिव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग को बधाई दी। स्वीप कोऑर्डिनेटर सैयद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि निश्चित रूप से इस पहल से हमारा जनपद शत प्रतिशत मतदान करके मतदान प्रतिशत में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहेगा। एनएसएस समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने बताया कि यह एक्सप्रेस सभी महाविद्यालयों में जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेगी। रोवर्स-रेंजर्स संयोजक डा. जगदेव, डा. हरिओम त्रिपाठी, कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी, डा. रमेशमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed