फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voice of meeting old demands etc. restored

पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद

Sat, 16 Jan 2021 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Voice of meeting old demands etc. restored
जौनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की ओर से शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धराना प्रदर्शन किया गया, जिसमें मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन वित्त लेखाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि काफी दिनों से मांगें लंबित है, लेकिन सरकार पूरा नहीं कर रही है। इससे शिक्षकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, पूर्ववत महगांई भत्ता देने, निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने आदि की मांग की गई। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और संचालन जिला मंत्री रमाशंकर पाठक ने किया। धरने को डॉ. अक्षयवर नाथ द्विवेदी, अनिल कुमार उपाध्याय, मो.शाहिद नईम, शंकराचार्य तिवारी, आनंद श्रीवास्तव ने संबोधित किया। इस अवसर पर समर जीत सिंह, डॉ. रमेश सिंह, अजय मिश्रा, सोम वर्मा, नारायण चौरसिया, संजय चौबे, राजेश त्रिपाठी, सदाशिव तिवारी, सुनील पाठक, संतोष कुमार दुबे, विद्यानिवास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed