{"_id":"6eab7edde1ba99d0b5578bed5f0e5fe0","slug":"vn-singh-s-death-anniversary-was-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीएन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीएन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Mon, 18 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्व. वीएन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार को पालीटेक्निक स्थित कृषि परिसर में किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को वीएन सिंह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
जिलामंत्री सीबी सिंह ने वीएन सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने 23 जुलाई लखनऊ में आयोजित होने वाली रैली की तैयारी में अभी से जुटने की अपील की।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव उनके संघर्षों की याद ताजा करते हुए उनके नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सभाजीत यादव, चन्द्रशेखर सिंह, वीबी सिंह छत्रधारी सिंह, रामआसरे यादव, राकेश सिंह, कामेश्वर सिंह आलमदार हुसैन, लालचंद यादव आदि मौजूद रहे।