फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vivekananda was the mastermind of Indian culture

भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे विवेकानंद

Tue, 13 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 13 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda was the mastermind of Indian culture
स्वामी विवेकानंद की जयंती सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में गोष्ठी और बैठक का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि विवेकानंद भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे।
विज्ञापन


भारत के विश्व बंधुत्व की भावना, दर्शन, आध्यात्म, धर्म के मूल तत्व एवं सदाचरण से पूरी दुनिया को परिचित कराया। विद्यार्थी इन महापुरुषों के व्यक्तित्व से प्रेरणा प्राप्त कर समाज और देश का मान बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर प्रो. वीके सिंह, प्रो.बीबी तिवारी, डा. मनोज मिश्र, डा. एचसी पुरोहित, डा. एके श्रीवास्तव, डा. सगीता साहू ,डा. नूपुर तिवारी, डा. संदीप कुमार सिंह, डा. संजीव कुमार गंगवार, डा. रजनीश भाष्कर, डा. राजेश कुमार शर्मा

, डा. आशुतोष सिंह, डा. रवि प्रकाश,  डा.अवध बिहारी सिंह, डा. दिग्विजय सिंह राठौर आदि उपस्थित थे। पुस्तकालय अध्यक्ष डा. मानस पांडेय और डा. प्रदीप कुमार ने आभार जताया। संचालन डा. विद्युत मल्ल ने किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के  रूप में मनाई गई। टीडी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में डा. उदयराज सिंह, वंदना सरकार, नितेश सिंह, वीके  सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार, प्रशांत उपाध्याय, सचिन कुमार, राहुल आदि मौजूद थे।

टीडी कालेज में एनएसएस छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर डा. राजश्री, डा. प्रमिला पांडेय, डा. चित्रलखा की देखरेख में पोस्टर, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से परविंद चौहान की देखरेख में युवा दिवस पर सदस्यता अभियान चलाया गया। 273 लोग पार्टी के सदस्य बनाए गए। इस मौके  पर सतीश त्यागी, धर्मपाल चौधरी, राजवीर सिंह, रंजना सिंह, आशीष गुप्प आदि मौजूद थे।

कलेक्ट्रेट सभागार में अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।  इस मौके पर रवींद्र नारायण सिंह, प्रेम प्रकाश  सिंह आदि मौजूद थे।

नेहरू युवा केंद्र पर राजकिशोर यादव, अखिलेश पांडेय, दिलीप कुमार की देखरेख में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। भारती महिला पीजी कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 प्राचार्य डा. जंग बहादुर यादव, डा. शिवंभरी मिश्र ने विचार व्यक्त किया। स्व. मालती सिंह महाविद्यालय परिसर में एनएसएस छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रबंधक अलगू सिंह ने विचार व्यक्त किया। गुरुपद संभवराम एकेडमी में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।

 प्रबंधक रीना सिंह ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्था कोदहूपुर परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर श्रीप्रकाश दुबे, शीतला प्रकाश दुबे, महेंद्र शुक्ल, रघुनाथ पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किया।

 शाहगंज: युवा दिवस पर भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर 140 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर रामजी यादव, श्रीमती कमला सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिह, प्रदीप कुमार, सर्वेश, संदीप कुमार, हिमांशु, वीरेंद्र कुमार, राजू, रविकांत आदि  मौजूद थे।

भारत विकास परिषद की ओर से विसर्जन घाट स्थित नव दुर्गा जी मंदिर परिसर में ‘‘वर्तमान समय में राष्ट्र को नशा मुक्ति में युवाओं का योगदान’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 निवर्तमान अध्यक्ष लोकेश कुमार, वर्तमान अध्यक्ष शरद पटेल ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर सत्येंद्र अग्रहरि, भृगुनाथ पाठक, आशीष गुप्ता, विकास, अमित श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, अवधेश गिरि, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन यूपी सिंह ने किया। पूर्व संयोजिका कमला साहू ने आभार जताया।

केराकत: महर्षि मूलचंद्र यादव शिक्षण संस्थान में डा. देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सारिक अंसारी, विनोद कुमार यादव आदि मौजूद थे।


 सैनिक गिरजाशंकर महाविद्यालय में प्राचार्य डा. बीएम पांडेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। शहर के मछरहट्टा में नौजवान छात्र कल्याण समिति ने स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर संदीप कुमार शर्मा, आशुतोष कुमार त्रिपाठी, रोहित कुमार मौर्या, राजेश मौर्या, शास्वत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed