फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vishal murder case heats up the political atmosphere; family members level serious allegations against the MLA.

Jaunpur News: विशाल हत्याकांड ने बढ़ाई सियासी तपिश परिजनों ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 14 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Vishal murder case heats up the political atmosphere; family members level serious allegations against the MLA.
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी ट्रक चालक विशाल यादव (25) की हत्या का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। बीते शुक्रवार की सुबह रामदयालगंज बाजार में हॉकी, रॉड और लोहे की सरिया से पीटकर विशाल की हत्या के बाद से ही मल्हनी की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन

अब मृतक के परिजनों ने मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव पर हत्यारोपियों को शरण देने और उन्हें बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। वहीं, विधायक ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया है।
विज्ञापन

प्रशासन से जांच की मांग की है। हत्या के बाद से ही मृतक पक्ष को पूर्व सांसद धनंजय सिंह और हत्यारोपियों को विधायक लकी यादव के करीबी के तौर पर चर्चा होती रही। हालांकि, शुरुआती दौर में दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में खुलकर कोई बयान नहीं आया। मामला बढ़ने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप सामने आने लगे। मृतक के भाई सुनील सहित परिवारिजनों की ओर से आरोप लगाया गया कि चांदपुर निवासी हत्यारोपी मनीष यादव को पुलिस ने विधायक लकी यादव के यहां से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, विधायक ने इस आरोप को भी गलत बताया है। मल्हनी विधायक ने कहा कि हत्या की घटना बेहद दुखद है और वह मृतक के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है, इसलिए उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। दूसरी ओर आरोपी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर विधायक लकी यादव के साथ वायरल हो रही हैं।

इस बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने 14 सितंबर को मृतक के घर पहुंचने की घोषणा की है। मृतक के भाई सुनील यादव ने कहा कि उन्हें पूर्व सांसद धनंजय सिंह से न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed