{"_id":"67c855ab3e2ccece130ab779","slug":"viral-and-throat-infection-is-increasing-crowd-of-patients-increased-in-the-opd-of-the-hospital-1177-patient-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : बढ़ रहा वायरल और गले का संक्रमण, अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ी, 1177 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : बढ़ रहा वायरल और गले का संक्रमण, अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ी, 1177 मरीज पहुंचे
Wed, 05 Mar 2025 07:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:16 PM IST
सार
मौसम का बदलाव बीमारियों का कारण बन रहा है। आलम ये है कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ती हुई नजर आ रही है। 1177 मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे और ये वृद्धि रोजाना हो रही है। ज्यादातर मरीजों को वायरल और गले के संक्रमण की समस्या है।
विज्ञापन
अस्पताल में लगी मरीजो की कतार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण जिला अस्पताल में वायरल व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी में 1177 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 30 से 40 फीसदी मरीज ऐसे थे, जिनको वायरल संक्रमण और गले की परेशानी थी।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह ही अस्पताल खुलने के बाद ही पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की भीड़ लगी। काउंटर पर पर्ची कटवाने से लेकर डाक्टर को बनवाने के लिए मरीजों की खांसी भीड़ रही। कई दिनों से मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। इससे अधिकतर लोग वायरल, बुखार और गले के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वरिष्ठ फिजिशियन डा. अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में गला दर्द और वायरल बुखार पीड़ित करीब 243 मरीज रोजाना आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मरीज उपचार करवाने के बाद भी 10 दिनों में स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन
संक्रमण से ऐसे करें बचाव
-अधिक तला-भुना खाने से बचें।
-कटे-फटे फलों का सेवन न करें।
-भीड़ वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करें।
-स्वच्छता का ध्यान रखें और गुनगुना पानी पीएं।
-कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
-एसी-कूलर में न सोएं और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें।
-गले में संक्रमण होने पर नमक डालकर गर्म पानी से गरारे करें
मौसम में बार-बार बदलाव से वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। कई लोग इसकी चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण और खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। मरीजों को ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है।---डा, केके राय, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर